संपूर्णानगर बफर जोन हजारा जंगल के किनारे गन्ना खेत में मिला तेंदुए का शव
दैनिक अदिति/श्री न्यूज़ टाइम्स24
डीपी मिश्रा
पलियाकलां-खीरी।
तहसील इलाका के संपूर्णानगर बफर जोन के निकट एक गन्ने के खेत में तेंदुए का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग दल बल के साथ मौके पर पहुंच गया। वन अधिकारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। फिलहाल वन विभाग के मुताबिक तेंदुए का शव है। प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष के चलते तेंदुआ की मौत प्रतिक हो रही है।

वन विभाग हर पहलू पर जांच करने में जुट गया है। आखिर तेंदुए की मौत कैसे हुई है। फिलहाल वेटलैंड के निकट तेंदुए के शव से वन विभाग कर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। आखिर दो से तीन दिन पूर्व का शव वन विभाग कर्मचारियों की नजर में क्यों नहीं पड़ा?
जबकि पशु पक्षियों के लिए वेटलैंड जगह सबसे सुरक्षित मानी जाती है। संपूर्णानगर वन रेंज के अंतर्गत बफर जोन हजारा के मोरैनिया गांधीनगर जंगल के किनारे वेटलैंड के निकट से सुबह गन्ने की छिलाई करने मजदूर गुजर रहे थे। इस दौरान मजदूरों की नजर मरे हुए जानवर पर पडी तो उनको बाघ का शव लगा। मजदूर घबरा गए। मजदूरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर एक वाचर ने पहुंच शव को देखा और इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी को दी। सूचना पर संपूर्णानगर वन क्षेत्राधिकारी सरोज बाबू दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शव तेंदुए का है। इसकी हालत देखकर दो सेे तीन दिन पूर्व का लग रहा है। तेंदुए के दांत, बाल व नाखून सुरक्षित हैं। इसको देखकर लगता है। इसका शिकार नही बल्कि जानवरों के आपसी सघर्ष के चलते मौत हुई प्रतीक हो रही है। वहा पर आसपास गन्ना काफी दुर तक टुटा है। इससे भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस जगह जानवरों का आपसी सघर्ष हुआ है। उसी में तेंदुए की जान गई है। फिलहाल हर तरफ से जांच की जा रही है। वन विभाग को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि तेंदुए का शिकार हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर डीएफओ खीरी नार्थ सुुन्दरेशा ने पहुंचकर निरीक्षण किया है। संपूर्णानगर वन क्षेत्राधिकारी सरोज बाबू ने बताया कि नरेश सिंंह के खेत में तेंदुए का शव मिला है। डॉक्टरों की टीम रेंज में ही तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करेगी।