Shrinews24
Advertisement
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
No Result
View All Result
Shrinews24
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

चिता भस्म की होली: महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर बाबा विश्वनाथ ने भक्तों के साथ धधकती चिताओं के बीच खेली होली

shrinews24in by shrinews24in
March 15, 2022
in उत्तर प्रदेश
0

चिता भस्म की होली: महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर बाबा विश्वनाथ ने भक्तों के साथ धधकती चिताओं के बीच खेली होली

ध्रुव ज्योति नंदी
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ साप्ता
वाराणसी

वाराणसी।महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर मंगलवार को देवाधिदेव महादेव ने अपने गणों के साथ चिता भस्म से होली खेली। मणिकर्णिका महाश्मशान हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजायमान रहा। इस दौरान महादेव ने काशी की जनता को रंगभरी एकादशी पर आशीर्वाद दिया। ससुराल पहुंचे भगवान शिव ने पार्वती का गौना लेकर काशी की गलियों का भ्रमण किया।  


मान्यताओं और परंपरा के अनुसार रंगभरी एकादशी के ठीक अगले दिन भगवान शिव के स्वरूप बाबा मशान नाथ की पूजा कर श्मशान घाट पर चिता भस्म की होली खेली जाती है। इस अवसर पर महादेव के गण महादेव के सथ चिता भस्म की होली खेलते हैं। मान्यता है कि मोक्ष की नगरी काशी में भगवान शिव स्वयं तारक मंत्र देते हैं। लिहाजा यहां पर मृत्यु भी उत्सव बन जाता है। होली पर चिता की भस्म को उनके गण अबीर और गुलाल की एक दूसरे को अर्पित कर सुख, समृद्धि, वैभव संग शिव की कृपा पाते हैं।
चिता भस्म की होली पर बाबा के भक्त जमकर झूमे और महाश्मशान “खेलें मसाने में होली दिगंबर” के बोलों से गूंज उठा। भक्तों ने बाबा के संग जमकर मसान की होली खेली। इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष लगे। साथ ही लोगों ने डमरू बजाकर होली का हुड़दंग दिया।
महाश्मशान घाट पर अड़भंगियों ने बाबा के भक्तों के साथ चिता भस्म और अबीर गुलाल से जमकर होली खेली। मंगलवार की सुबह से ही बाबा मशान नाथ की विधि विधान पूर्वक पूजा का दौर शुरू हुआ तो चारों दिशाएं हर-हर महादेव से गूंज उठीं।

बाबा मशाननाथ का किया भव्य श्रृंगार

सुबह से ही साज सज्जा और पूजन अनुष्ठान का दौर चला तो घाट भी महादेव के भस्म से सराबोर नजर आया। रागरागिनियां सजीं और सुरों की टेर खनक उठी। फाग के राग गूंजे और महादेव शिव जीवन-मरण के दिव्य दर्शन को अपने भक्तों को उत्सव रचाकर समझाने भक्तों के बीच आ गए। सोमवार को शिव भक्तों ने रंगभरी एकादशी पर श्मशान पर चिता भस्म से होली खेली। बाबा के भक्तों की अनोखी होली देखने के लिए भी भीड़ उमड़ी।
इससे पहले बाबा के गौना की बरात रवींद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम मठ से आरंभ हुई। काशी मोक्षदायिनी संस्था की ओर से निकाली गई यात्रा में डमरूदल की गर्जना के बीच हर-हर महादेव का जयघोष करते नाचते गाते शिवगणों का रूप धारण किए भक्तों की टोली हरिश्चंद्र घाट पहुंची। भगवान शिव व पार्वती के साथ नंदी, भृंगी, भूत, पिशाच, शृंगी, नाग, गंधर्व, देवता और किन्नरों की टोली शोभायमान हो रही थी।

Previous Post

karnataka hijab row verdict: कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हिजाब इस्लामिक परंपरा का हिस्सा नहीं

Next Post

अभाविप काशी महानगर के म गां काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजन

shrinews24in

shrinews24in

Next Post

अभाविप काशी महानगर के म गां काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 116 Followers
  • 170k Subscribers
  • 23.6k Followers
  • 99 Subscribers

Weather

INDIA WEATHER

Astrology

Free Kundli Software

Powered by Astro-Vision

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. जिलाध्यक्ष द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत निकाला तिरंगे झंडे का साथ रूट मार्च

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत सिधौली पुलिस एवं पत्रकारों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा

August 12, 2022

भाजपा नगर मंत्री मनोज गुप्ता ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा वितरण किया

August 12, 2022

Cricket Score

Live Cricket Scores

Recent News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. जिलाध्यक्ष द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत निकाला तिरंगे झंडे का साथ रूट मार्च

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत सिधौली पुलिस एवं पत्रकारों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा

August 12, 2022

भाजपा नगर मंत्री मनोज गुप्ता ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा वितरण किया

August 12, 2022

Share Market Update

Stock Market Today by TradingView

Shrinews24

हमारे समाचार पत्र एवं वेबसाइट पर हम अपने उपयोगकर्ताओं को नवीनतम राजनीतिक समाचार, सरकार की नीतियों और प्रदेश स्तर के समाचारों पर अपडेट रखते हैं। हमारे पाठक निष्पक्ष तथ्य आधारित रिपोर्टिंग के साथ सभी वर्तमान घटनाओं पर निष्पक्ष टिप्पणी का अनुभव करते हैं।

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • संपादकीय

Recent News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. जिलाध्यक्ष द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत निकाला तिरंगे झंडे का साथ रूट मार्च

August 12, 2022

© 2021 Shrinews 24 - Premium News Website Designied by Traffictail.

No Result
View All Result
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय

© 2021 Shrinews 24 - Premium News Website Designied by Traffictail.

x

More Information