Shrinews24
Advertisement
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
No Result
View All Result
Shrinews24
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

वाराणसी में EVM विवाद में बड़ी कार्रवाई, चुनाव आयोग के निर्देश पर नोडल अधिकारी एडीएम सस्पेंड

shrinews24in by shrinews24in
March 9, 2022
in उत्तर प्रदेश
0

वाराणसी में EVM विवाद में बड़ी कार्रवाई, चुनाव आयोग के निर्देश पर नोडल अधिकारी एडीएम सस्पेंड

ध्रुव ज्योति नंदी
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ साप्ता
वाराणसी

वाराणसी में प्रशिक्षण के लिए जा रही ईवीएम को लेकर हुए विवाद के मामले में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। वाराणसी में ईवीएम के रखरखाव और ट्रांसपोर्टेशन के लिए जिम्मेदार एडीएम एनके सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मंगलवार को ईवीएम लदी पिकअप समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पकड़ने के बाद बवाल किया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सरकार और चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए थे। 
मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। इसी रिपोर्ट को चुनाव आयोग भेजा गया था। वहां से मिले निर्देश के बाद एनके सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने माना है कि ईवीएम के ट्रांसपोर्टेशन में गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया है। इससे पहले जिला प्रशासन ने भी एनके सिंह को ईवीएम के नोडल अफसर के पद से हटाते हुए उन्हें निर्वाचन के कार्यों से अलग कर दिया है। उनके मतगणना केंद्र जाने पर भी रोक लगा दी गई है।पूरे विवाद के लिए प्रशासन ने माना कि पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल से मंगलवार को बिना किसी सूचना के प्रशिक्षण के लिए ईवीएम ले जाई गई थी। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने विवाद के बाद कराई जांच में पाया कि नोडल अधिकारी की ओर से लापरवाही की गई है। 
अब ईवीएम के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त व राजस्व संजय कुमार को बनाया गया है। एडीएम आपूर्ति को आदेश दिया गया है कि ना तो वह निर्वाचन कार्य में भाग लेंगे और ना ही वह मतगणना स्थल पर जाएंगे। 
गौरतलब है कि मंगलवार की शाम पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल के पास सपाइयों ने प्रशिक्षण के लिए जा रही ईवीएम लदी पिकअप गाड़ी पकड़ने के बाद हेराफेरी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। मंडी के मेन गेट समेत परिसर में जगह-जगह सपाई धरने पर बैठ गए थे। बैरिकेडिंग तोड़कर ईवीएम वाले स्ट्रांग रूम में दो बार घुसने की कोशिशों में सुरक्षाबलों से धक्कामुक्की हुई थी।
नारेबाजी के बीच मंडी के सामने पांडेपुर-पहड़िया रोड पर जाम लगा दिया था। पथराव भी किया गया था। शाम छह बजे के आसपास शुरू हुआ प्रदर्शन। बवाल पहड़िया से पीलीकोठी तक पहुंच गया था। वहां भी प्रदर्शन हुआ था। प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया और भोर में करीब तीन बजे पिकअप पर लदी सभी ईवीएम को प्रत्याशियों के सामने ही खोल-खोल कर दिखाया। इसके बाद सभी प्रत्य़ाशी संतुष्ट हुए और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।

Previous Post

युक्रेन से सकुशल घर वापसी पर पलिया की बेटी का रवि गुप्ता की टीम ने स्वागत कर दी बधाई

Next Post

लखनऊ बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्राधिकारी द्वारा दल बल के साथ किया गया पूरे क्षेत्र का भ्रमण

shrinews24in

shrinews24in

Next Post

लखनऊ बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्राधिकारी द्वारा दल बल के साथ किया गया पूरे क्षेत्र का भ्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 116 Followers
  • 170k Subscribers
  • 23.6k Followers
  • 99 Subscribers

Weather

INDIA WEATHER

Astrology

Free Kundli Software

Powered by Astro-Vision

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. जिलाध्यक्ष द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत निकाला तिरंगे झंडे का साथ रूट मार्च

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत सिधौली पुलिस एवं पत्रकारों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा

August 12, 2022

भाजपा नगर मंत्री मनोज गुप्ता ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा वितरण किया

August 12, 2022

Cricket Score

Live Cricket Scores

Recent News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. जिलाध्यक्ष द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत निकाला तिरंगे झंडे का साथ रूट मार्च

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत सिधौली पुलिस एवं पत्रकारों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा

August 12, 2022

भाजपा नगर मंत्री मनोज गुप्ता ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा वितरण किया

August 12, 2022

Share Market Update

Stock Market Today by TradingView

Shrinews24

हमारे समाचार पत्र एवं वेबसाइट पर हम अपने उपयोगकर्ताओं को नवीनतम राजनीतिक समाचार, सरकार की नीतियों और प्रदेश स्तर के समाचारों पर अपडेट रखते हैं। हमारे पाठक निष्पक्ष तथ्य आधारित रिपोर्टिंग के साथ सभी वर्तमान घटनाओं पर निष्पक्ष टिप्पणी का अनुभव करते हैं।

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • संपादकीय

Recent News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. जिलाध्यक्ष द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत निकाला तिरंगे झंडे का साथ रूट मार्च

August 12, 2022

© 2021 Shrinews 24 - Premium News Website Designied by Traffictail.

No Result
View All Result
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय

© 2021 Shrinews 24 - Premium News Website Designied by Traffictail.

x

More Information