Shrinews24
Advertisement
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
No Result
View All Result
Shrinews24
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

UP Assembly Elections 2022: पीएम के गढ़ में बोलीं ममता यूपी में बहन, बेटियों का सम्मान नहीं, किया शंखनाद बीजेपी तो हार गई

shrinews24in by shrinews24in
March 4, 2022
in उत्तर प्रदेश
0

UP Assembly Elections 2022: पीएम के गढ़ में बोलीं ममता यूपी में बहन, बेटियों का सम्मान नहीं, किया शंखनाद बीजेपी तो हार गई

ध्रुव ज्योति नंदी
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ साप्ता
वाराणसी

वाराणसी के ऐढे में हुई सपा गठबंधन की जनसभा का आगाज मां दुर्गा की आराधना से किया। कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव तो बीजेपी हार गई। उन्होंने कहा यूपी में महिलाओं का सम्मान नहीं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर भी हमला किया। वहीं अखिलेश यादव ने कहा ये चुनाव संविधान बचाने का है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के अंतिम सातवें चरण के चुनाव के सिलसिले में बुधवार की शाम पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षे वाराणसी पहुंचीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के ऐढे में हुई सभा में संबोधन की शुरूआत मां दुर्गा सप्तशती के पाठ से की। उन्होने अखिलेश यादव को अपना छोटा भाई बताते हुए लोगों से समर्थन मांगा। साथ ही कहा कि ये तय है, यूपी में- खेला होबे। वाराणसी के ऐढे में सपा गठबंधन की सभा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

ममता ने बुधवार को हुए विरोध का किया उल्लेख, कहा, यूपी में बहन, बेटियों का सम्मान नहीं
ममता बनर्जी ने बुधवार की शाम की घटना का उल्लेख जनता के सम्मुख किया। कहा कि, मैं घाट से लौट रही थी तब मेरी गाड़ी पर डंडा मारा गया। मेरी गाड़ी को घेर लिया गया। उससे पहले मुझे काले झंडे दिखाए गए लेकिन जब मैं बाहर निकलकर खड़ी हो गई और कहा कि मैं डरती नहीं हूं, लड़ाकू हूं। उन्होंने कहा कि तबी मैं समझ गई कि बीजेपी यहां चुनाव हार चुकी है। ममता ने कहा कि, यूपी में बहन, बेटियों का सम्मान नहीं है। उन्होने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा कि योगी संत नहीं हैं, बल्कि ये संत शब्द का अपमान करते हैं।
बोले अखिलेश, ममता के आते ही छठवें चरण में भी बीजेपी का हो जाएगा सफाया
इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले कि ममता जी के यहां आते ही ये तय हो गया कि न केवल वाराणसी में बीजेपी हारेगी बल्कि आज जहां वोट पड़ रहा है यानी छठवें चरण और जब सातवें व अंतिम चरण में मतदान होगा तो भी बीजेपी का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की जनता बीजेपी को माफ नहीं करने वाली। सफाया होगा। जनता सपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि छठवें चरण में जनता बीजेपी को छांट देगी और सातवां चरण आते-आते सपा गठबंधन इतना मजबूत दिखेगा जिसकी कल्पना बीजेपी ने नहीं की होगी। अखिलेश ने कहा कि हम पूर्वांचल का अभूतपूर्व विकास करेंगे।ये चुनाव तय करेगा कि संविधान बचेगा या नहीं
अखिलेश बोले, बीजेपी के लोग रेलवे स्टेशन, बंदरगाह, एयरपोर्ट और पानी के जहाज के बेच रहे हैं। नीयत साफ नहीं, अरे जब सब बिक जाएगा तो कौन नौकरी मांगेगा। कहा कि यह चुनाव यूपी के भाग्य का चुनाव है। कहा कि ये चुनाव तय करेगा कि देश का संविधान बचेगा या नहीं। ये चुनाव बताएगा कि संविधान में जो अधिकार मिलते थे उसे कौन देगा। वैसे एक बात तो तय हो चुकी कि ऐतिहासिक समर्थन कभी नहीं मिला जैसा आज मिल रहा है।
बनारस के लोग झूठ का रस निकालेंगे
उन्होंने कहा कि इस बार बनारस के लोग भाजपा के झूठ का रस निकाल कर रहेंगे। ये दिखने लगा है, कोई दंडवत कर माफी मांग रहा है, कोई कान पकड़ कर उठक-बैठक कर रहा है, तो कोई तेल मालिश कर रहा है। बीजेपी वाले जान चुके हैं कि किसान और युवा उनको माफ नहीं करने वाले। अखिलेश ने लोगों से कहा कि मां गंगा में बहती लाशों को भूलना मत, पैदल चलने वाले लोगों को भी मत भूल जाना।

Previous Post

UP Election 2022: कल वाराणसी में PM मोदी का रोड शो, मलदहिया से निकलेगा काफ़िला, देखें रूट डायवर्जन

Next Post

UP Assembly Elections 2022 के सातवें व अंतिम चरण के मतदान पीएम मोदी, राहुल-प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव कल बनारस में

shrinews24in

shrinews24in

Next Post

UP Assembly Elections 2022 के सातवें व अंतिम चरण के मतदान पीएम मोदी, राहुल-प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव कल बनारस में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 116 Followers
  • 170k Subscribers
  • 23.6k Followers
  • 99 Subscribers

Weather

INDIA WEATHER

Astrology

Free Kundli Software

Powered by Astro-Vision

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

दबंगो ने सरेराह महिला से की छेड़खानी कप्तान से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

August 11, 2022

राखी बांधने घर जा रही बहन का छीनी पर्स,भाई ने दी तहरीर

August 11, 2022

युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

August 11, 2022

लखनऊ राजधानी लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी भाजपा मुकेश शर्मा द्वारा गोमती नगर क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत वितरित किए तिरंगा

August 11, 2022

Cricket Score

Live Cricket Scores

Recent News

दबंगो ने सरेराह महिला से की छेड़खानी कप्तान से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

August 11, 2022

राखी बांधने घर जा रही बहन का छीनी पर्स,भाई ने दी तहरीर

August 11, 2022

युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

August 11, 2022

लखनऊ राजधानी लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी भाजपा मुकेश शर्मा द्वारा गोमती नगर क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत वितरित किए तिरंगा

August 11, 2022

Share Market Update

Stock Market Today by TradingView

Shrinews24

हमारे समाचार पत्र एवं वेबसाइट पर हम अपने उपयोगकर्ताओं को नवीनतम राजनीतिक समाचार, सरकार की नीतियों और प्रदेश स्तर के समाचारों पर अपडेट रखते हैं। हमारे पाठक निष्पक्ष तथ्य आधारित रिपोर्टिंग के साथ सभी वर्तमान घटनाओं पर निष्पक्ष टिप्पणी का अनुभव करते हैं।

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • संपादकीय

Recent News

दबंगो ने सरेराह महिला से की छेड़खानी कप्तान से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

August 11, 2022

राखी बांधने घर जा रही बहन का छीनी पर्स,भाई ने दी तहरीर

August 11, 2022

© 2021 Shrinews 24 - Premium News Website Designied by Traffictail.

No Result
View All Result
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय

© 2021 Shrinews 24 - Premium News Website Designied by Traffictail.

x

More Information