चल पड़ा है विकास का कारवां, जो अब रूकने वाला नहीं हैः नन्दी
श्री न्यूज 24/ अदिति न्यूज
अभिषेक गुप्ता
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच चौक मंडल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
मंत्री नन्दी ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में किया जोश एवं उत्साह का संचार

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधासभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में अपराधियों, गुंडों, माफियाओं के दमन का और विकास का जो कारवां चल पड़ा है, वह अब रूकने वाला नहीं है। जनता भी इस हकीकत को समझ चुकी है। इसीलिए प्रदेश की देवतुल्य जनता एक बार फिर से योगी सरकार बनाने जा रही है।
मंत्री नन्दी ने शनिवार को चौक मंडल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए यह बातें कही।
पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शनिवार को जाॅनसेनगंज में चौक मंडल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिन्होंने शहर दक्षिणी विधानसभा में एक बार फिर भारी मतों के साथ भाजपा प्रत्याशी नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी को विजयी बनाकर शहर दक्षिणी में कमल खिलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामजी केसरवानी, प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा, मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, अनूप केसरवानी, आकाश चैरसिया, अरूण केसरवानी, शिखा खन्ना, जय किशन चैरसिया, सुमित वैश्य, राजू वर्मा, शंभू शरण श्रीवास्तव, गौरी शंकर वर्मा, मनमोहन मिश्रा, नवनीत गुप्ता, दिनेश केसरवानी, सुनीता चोपड़ा, नीरज कसेरा आदि मौजूद रहे। नवीन महिला सेवा सदन इंटर काॅलेज के समीप पुराना बैहराना में आयोजित गोष्ठी में सम्मिलित हुए। इसके बाद मंत्री नन्दी ने मुट्ठीगंज मंडल के अंतर्गत विजयपुर कोठी, लईया मंडी, बाबूगंज मंडी, बोरा मंडी, राजा का हाता, साधूगंज मंडी, गाजीगंज मंडी के क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर लोगों से कमल के फूल का बटन दबा कर मतदान की अपील की।