केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया प्रयागराज में भाजपा के मीडिया सेंटर का शुभारंभ
श्री न्यूज 24/ अदिति न्यूज
अभिषेक गुप्ता
हमने जो कहा वो किया आगे भी जनता के विकास के लिए तत्पर इस लिए जनता हमारे साथ- नितिन गडकरी
गुंडो को चुन-चुन कर योगी ने जेल भेजा-नितिन गडकरी

प्रयागराज। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को प्रयागराज पहुंचे, यहां उन्होंने घुंघरू झलवा चौराहा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के उपरांत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वात्सल्य सभागार स्थित भाजपा मीडिया सेल का शुभारंभ फीता काटकर किया। भाजपा मीडिया सेल प्रयागराज से भाजपा इस क्षेत्र के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों की राजनीतिक गतिविधियों पर चुनावी दृष्टि से पैनी नजर रखी जायेगी। भाजपा मीडिया सेंटर से प्रचार प्रसार के साथ भाजपा नेताओं के दौरे कार्यक्रम एवं भाजपा के विभिन्न यमुनापार,गंगापार,महानगर के कार्यक्रमो की जानकारी मीडिया को उपलब्ध करवाई जाएगी। भाजपा मीडिया सेंटर का शुभारंभ प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानीय पत्रकारों को सूचना प्रसारण एवं सहयोग की दृष्टि से उद्घाटन किया गया हैं।
भाजपा मीडिया सेंटर के उद्घाटन के उपरांत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के जीत का दावा करते हुए कहा कि हमने जो कहा था वो कर के दिखाया और आगे भी उत्तरप्रदेश के विकास के लिए हम तत्पर हैं इस लिए जनता हमारे साथ हैं और जनता के आशीर्वाद से एक बार पुनः भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनने जा रही हैं। योगी ने गुंडो को चुन-चुन कर जेल भेजा है। उन्होंने उप्र में 90 हजार करोड़ की लागत से 4,722 किमी सड़क निर्माण के काम का जिक्र करते हुए कहा कि यह विकास की दिशा को बताता हैं। एक लाख 60 हजार करोड़ की लागत से 4,700 किमी सड़क
निर्माण, उप्र मे पिछले तीन साल में 26,000 करोड़ की राशि किसानों को मुआवजा
के रूप में दी गई है। उप्र में 13 हजार करोड़ की लागत से 16 बाईपास बनाए जा रहे हैं। उप्र में 15 हजार करोड़ की लागत से 20 नए बाईपास एवं रिंग रोड का
डीपीआर बन रहा है। यह उत्तर प्रदेश के विकास में एक नया कीर्तिमान लिखेगा और जनता को राहतपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने वाला साबित होगा।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज रिंग रोड प्रयागराज में 7,048 करोड़ की लागत से 65 किमी लम्बे ग्रीनफील्ड रिंग रोड, प्रयागराज के जसरा में 125 करोड़ की लागत से 5 किमी बाईपास का DPR मार्च, 2022 में बन जाएगा। प्रयागराज से कनेक्टिविटी प्रयागराज से रायबरेली तक 105 किमी मार्ग को 4-लेन किया जाएगा।
• प्रयागराज से कानपुर तक 4,548 करोड़ की लागत से 99 किमी 6-लेन सड़क
का निर्माण जून, 2022 तक हो जाएगा।प्रयागराज के फाफामऊ में गंगा पर 2,000 करोड़ की लागत से 10 किमी
6-लेन ब्रिज फरवरी, 2024 तक बन जाएगा।प्रयागराज शहर में 307 करोड़ की लागत से 18 किमी 4-लेन सड़क अप्रैल,
2022 में बन जाएगी।
उन्होंने धार्मिक कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए कहा कि
कानपुर-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बन जाने के बाद प्रयागराज से
लखनऊ तीन घंटे में और प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या चार घंटे में पहुंचा जा सकेगा। प्रयागराज से वाराणसी तक 2,787 करोड़ की लागत से 73 किमी 6-लेन
सड़क बन जाने से काशी विश्वनाथ के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं का एक
घंटे का समय बचने लगा है। प्रयागराज से जबलपुर तक 4-लेन सड़क बन जाने से माता शारदा की नगरी मैहर का सफर ढाई घंटे में पूरा हो रहा है, पहले यह यात्रा पांच घंटे में पूरी
होती थी।जबलपुर तक की 335 किमी की दूरी साढ़े पांच घंटे में तय होने लगी है।पहले यह दूरी 6 से 7 घंटे में तय होती थी। प्रयागराज से मिर्जापुर तक 458 करोड़ की लागत से 87 किमी 2-लेन पेव्ड शोल्डर सड़क बनने से विंध्यवासिनी माता की नगरी विंध्याचल जाना आसान
हो गया है। प्रयागराज से जसरा तक 4-लेन तथा शंकरगढ़ से चित्रकूट तक 2-लेन पेव्ड
शोल्डर सड़क बनने से चित्रकूट हर माह अमावस्या में कामतानाथ जी परिक्रमा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की 120 किमी की दूरी कम समय में तय होने लगी है। इसके पूर्व केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव,राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा जिलाध्यक्ष महानगर गणेश केशरवानी,यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने स्वागत सम्बोधन किया व राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के.शर्मा ने पत्रकार वार्ता का संचालन किया। इस अवसर पर क्षेत्रिय महामंत्री शुशील कुमार त्रिपाठी, पूर्व मंत्री नरेद्र सिंह गौड़,सासंद केशरी देवी पटेल,जिलाध्यक्ष महानगर गणेश केसरवानी,जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती,महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केशरवानी,यमुनापार मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,गंगापार मीडिया प्रभारी वृजेश त्रिपाठी आदि रहे। मीडिया सेंटर के बाहर कार्यकर्ताओ ने डाँ. कृतिका अग्रवाल के साथ स्वागत किया।