Shrinews24
Advertisement
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
No Result
View All Result
Shrinews24
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

लता मंगेशकर के निधन से देश में शोक की लहर: PM मोदी बोले- दीदी, हमारे देश में खालीपन छोड़ गईं

shrinews24in by shrinews24in
February 6, 2022
in उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
0

लता मंगेशकर के निधन से देश में शोक की लहर: PM मोदी बोले- दीदी, हमारे देश में खालीपन छोड़ गईं

ध्रुव ज्योति नंदी
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ साप्ता
वाराणसी

मशहूर गायिका ‘मेलोडी की रानी’ और ‘भारत की कोकिला’ लता मंगेशकर का रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर मुंबई में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दे रहा है। लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ” ‘दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद करेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।”
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ”लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई है। भारत रत्न, लता जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।”

लता मंगेशकर के निधन से उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी बेहद दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “भारत ने लता जी के निधन में अपनी आवाज खो दी है, जिन्होंने कई दशकों तक अपनी मधुर और उदात्त आवाज से भारत और दुनिया भर में संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।”
शिवसेना सांसद संजय राउत सोशल मीडिया पर सबसे पहले इस खबर को साझा करने वालों में से थे। ट्विटर सांसद संजय राउत ने लिखा था, “युग समाप्त हो गया।”

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “लता दीदी की आवाज के स्पर्श से अमर गीतों के माध्यम से यह आवाज हमारे मन में अनंत काल तक गूंजती रहेगी।”
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ”लता मंगेशकर का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनका संगीत कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”

नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा, ”देश की शान और संगीत जगत की शिरमोर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन बहुत ही दुखद है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी।”

Previous Post

अधिवक्ता समागम में अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल पर हुई चर्चा

Next Post

नगरपालिका के आला अधिकारी कहीं ना कहीं दिख रहे लापरवाह

shrinews24in

shrinews24in

Next Post

नगरपालिका के आला अधिकारी कहीं ना कहीं दिख रहे लापरवाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 116 Followers
  • 170k Subscribers
  • 23.6k Followers
  • 99 Subscribers

Weather

INDIA WEATHER

Astrology

Free Kundli Software

Powered by Astro-Vision

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

दबंगो ने सरेराह महिला से की छेड़खानी कप्तान से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

August 11, 2022

राखी बांधने घर जा रही बहन का छीनी पर्स,भाई ने दी तहरीर

August 11, 2022

युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

August 11, 2022

लखनऊ राजधानी लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी भाजपा मुकेश शर्मा द्वारा गोमती नगर क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत वितरित किए तिरंगा

August 11, 2022

Cricket Score

Live Cricket Scores

Recent News

दबंगो ने सरेराह महिला से की छेड़खानी कप्तान से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

August 11, 2022

राखी बांधने घर जा रही बहन का छीनी पर्स,भाई ने दी तहरीर

August 11, 2022

युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा

August 11, 2022

लखनऊ राजधानी लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी भाजपा मुकेश शर्मा द्वारा गोमती नगर क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत वितरित किए तिरंगा

August 11, 2022

Share Market Update

Stock Market Today by TradingView

Shrinews24

हमारे समाचार पत्र एवं वेबसाइट पर हम अपने उपयोगकर्ताओं को नवीनतम राजनीतिक समाचार, सरकार की नीतियों और प्रदेश स्तर के समाचारों पर अपडेट रखते हैं। हमारे पाठक निष्पक्ष तथ्य आधारित रिपोर्टिंग के साथ सभी वर्तमान घटनाओं पर निष्पक्ष टिप्पणी का अनुभव करते हैं।

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • संपादकीय

Recent News

दबंगो ने सरेराह महिला से की छेड़खानी कप्तान से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

August 11, 2022

राखी बांधने घर जा रही बहन का छीनी पर्स,भाई ने दी तहरीर

August 11, 2022

© 2021 Shrinews 24 - Premium News Website Designied by Traffictail.

No Result
View All Result
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय

© 2021 Shrinews 24 - Premium News Website Designied by Traffictail.

x

More Information