रामनगर विधानसभा की राजनीति में उथलपुथल
श्री न्यूज24से मुकेश रत्नाकर रामनगर नैनीताल उत्तराखंड। आज निवर्तमान विधायक दीवान बिष्ट के दाहिने -हाथ कुबेर सिंह बिष्ट पूर्व महामंत्री, ग्रामीण मंडल रामनगर, पूर्व ग्राम प्रधान एवं वर्तमान में कोऑपरेटिव सोसायटी करनपुर के निर्देशक, एडवोकेट विक्रम भट्ट ,पूर्व उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल रामनगर, रघुविंदर सिंह , भुवन जोशी , महेश मठपाल सहित दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री रणजीत रावत पर विश्वास जताते हुए भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसंती महेंद्र आर्य ने कहा कि आप सभी का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आपसे कॉंग्रेस और रणजीत रावत जी को मजबूती मिलेगी।