आरोपियों पर होगी ऐसी कार्रवाई की सात पुस्तें याद रखेंगी: नन्दी
श्री न्यूज 24/ अदिति न्यूज
अभिषेक गुप्ता
सलाहकार संपादक
कीडगंज निवासी चाट व्यापारी के घर जाकर मंत्री नन्दी ने व्यक्त की शोक संवेदना
मंत्री नन्दी ने मृत चाट व्यापारी की मां को आजीवन 10 हजार रूपए प्रतिमाह देने का किया वादा
30 दिसंबर की रात खलासी लाइन कीडगंज निवासी चाट व्यापारी पर की गई थी फायरिंग
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज खलासी लाइन कीडगंज निवासी चाट व्यापारी संदीप गुप्ता उर्फ भोले के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। जिन पर 30 दिसंबर की रात फायरिंग की गई थी, जिसमें चाट व्यापारी के छोटे भाई विशाल गुप्ता उर्फ भोले की मौत हो गई थी। वहीं घायल संदीप गुप्ता उर्फ भोले की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।
मंत्री नन्दी ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया। कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा, बल्कि उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री नन्दी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी को भी घटना से अवगत कराया जा चुका है, जिस पर उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की भी कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री नन्दी ने मृतक एवं घायल चाट व्यापारी की मां राधा देवी से मुलाकात करते हुए ढांढस बंधाया। कहा कि दुख की इस घड़ी में वे हर तरह से परिजनों के साथ है। मंत्री नन्दी ने चाट व्यापारी की 75 वर्षीय मां श्रीमती राधा देवी को आजीवन 10 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाने का वादा किया। कहा कि जब तक वे जिंदा हैं, तब तक आर्थिक मदद देते रहेंगे।
परिजनों ने भी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मंत्री नन्दी ने कहा की योगी सरकार में अपराधियों की खैर नहीं है। किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा।
मंत्री नन्दी ने बुधवार को कीडगंज इलाके में रहने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के घर जाकर सभी से मुलाकात की। बुधवार को मंत्री नन्दी कीडगंज नई बस्ती में पंकज शर्मा, दिलीप केसरवानी, क्षमा दुबे, विश्वजीत जायसवाल, अनिल मिश्रा, विनोद जयसवाल, अश्विनी जायसवाल, रॉबिन केसरवानी, गोपी गुप्ता, राजू वर्मा, सतेंद्र तिवारी, चिंटू पांडा आदि के घर गए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, पार्षद ओपी द्विवेदी, निखिलेश हेला, ऋषभ श्रीवास्तव, पदुम जयसवाल आदि मौजूद रहे।