भीमताल के पास 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार,1 युवक की मौत,1 गंभीर रूप से घायल
श्री न्यूज़ 24
सुरेंद्र सैनी रामनगर नैनीताल
नैनीताल, भीमताल में सड़क दुर्घटना में दो दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों नैनीताल जिले के भीमताल से घूम कर लौट रहे थे तभी अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सलेड़ी के पास गहरी खाई में गाड़ी गिरने से वाहन के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में मदनपुर गौलापार निवासी एक युवक शुभम बसेड़ा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा नमन चुफाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक युवक तीन भाई बहनों में दूसरे नम्बर का था। उसकी मृत्यु के बाद से ही उसके परिजनों के बीच में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो-रो कर बुरा हाल है। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके 27 साल का जवान बेटा इस तरह दुनिया को छोड़ कर चला जाएगा। हादसे में मृत्यु की भेंट चढ़ा शुभम बसेड़ा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। बुधवार को शुभम अपने खास दोस्त नमन चुफाल के साथ घूमने के लिए कार से भीमताल गया था। भीमताल में मस्ती करने के बाद दोनों दोस्त देर रात वापस घर लौट रहे थे। शुभम गाड़ी चला रहा था। सलेडी गांव से दो किलोमीटर पहले ही उनकी कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में शुभम की मौत हो गई। जबकि घायल नमन चुफाल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।