उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, मैदानी इलाकों में घना कोहरा,2 जनपदों में येलो अलर्ट
श्री न्यूज़ 24
सुरेंद्र सैनी रामनगर नैनीताल
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है राज्य में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हुआ है प्रदेश भर में लोग ठंड से परेशान हैं पहाड़ी इलाकों में अलाव जलाकर लोग गुजर-बसर कर रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार 12 जनवरी राज्य के मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में मध्यम से घना कोहरा छायें रहने की संभावना है जिससे देखते हुए मौसम विभाग में इन दो जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून में आज मौसम साफ रहेगा साथ ही अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं, मसूरी में अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों विशेषकर हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है जिससे देखते हुए मौसम विभाग में इन दो जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है।