भाजपा नेता रवि गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब
पलिया विधानसभा कार्यकर्ता सम्मान समारोह बड़ी ही भव्यता से संपन्न
श्री न्यूज24/दैनिक अदिति न्यूज
राजू सिंह
पलिया कलां खीरी
भारतीय जनता पार्टी 137 पलिया विधानसभा के मां शारदा मंडल एवं संपूर्णानगर मंडल का कार्यकर्ता सम्मान समारोह पलिया शहर के रामलीला ग्राउंड स्थित गोल्डन पैलेस में बड़ी ही भव्यता से संपन्न हुआ जिसमें पलिया विधानसभा दोनों मंडलों के तकरीबन 5000 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं जिसमें महिलाओं की संख्या भी लगभग एक हजार ने कार्यक्रम में जन समूह के रूप में भागीदारी की जिसमें विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया गया ।ऐसा ऐतिहासिक कार्यक्रम पहली बार देखने को मिला जिसमें कार्यकर्ता एक मंच पर एक साथ मौजूद नजर आया कार्यकर्ताओं ने एक सुर में आवाज बुलंद की अगला प्रत्याशी उनके बीच का क्षेत्रीय ही होना चाहिए अब वह किसी भी बाहरी प्रत्याशी को स्वीकार नहीं करेंगे ।सम्मेलन को गुजरात के प्रवासी रूपन पटेल भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष सम्पूर्णानगर शैलेंद्र सिंह मां शारदा शशिशंकर शुक्ला बाँकेगंज राजीव कौशल अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हरजियो सिह मंडल प्रभारी सम्पूर्णानगर कमलेश शुक्ला मंडल प्रभारी मां शारदा सुरेंद्र मिश्रा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रणजीत कौर सहित अनेकों वक्ताओं ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री और मैलानी मंडल के प्रभारी विकास गुप्ता ने किया। आए हुए अतिथि पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा नेता रवि गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।