Shrinews24
Advertisement
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
No Result
View All Result
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
No Result
View All Result
Shrinews24
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

काशी पहुंचे 11 राज्य के मुख्यमंत्रियों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, पीएम की जमकर की तारीफ

shrinews24in by shrinews24in
December 15, 2021
in उत्तर प्रदेश
0

काशी पहुंचे 11 राज्य के मुख्यमंत्रियों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, पीएम की जमकर की तारीफ

श्री न्यूज 24/ साप्ताहिक अदिति न्यूज़
ध्रुव ज्योति नन्दी, वाराणसी

काशी विश्वानाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के मौके पर शिव की नगरी वाराणसी में भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे. जहां बीते मंगलवार की शाम पंडित दीनदयाल स्मृति स्थल के अवलोकन के बाद सभी सपरिवार बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने पहुंचे. मीडिया से बात करते हुए सभी ने कॉरिडोर की खूब प्रसंसा की। बीते मंगलवार की शाम पंडित दीनदयाल स्मृति स्थल के अवलोकन के बाद 11 राज्यों के मुख्यमंत्री रात में सपरिवार बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने पहुंचे. दर्शन पूजन के बाद सभी मीडिया से भी रुबरु हुए. मीडिया से बात करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूरा कॉरिडोर अद्भुत बना है. इसे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि वह पहले 2014 में भोले बाबा के दर्शन करने आये थे. पर इस बार जो मंदिर का बदला स्वरुप दिखा वो अद्भुत है. उनके साथ गोवा, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री समेत सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी बाबा के दर्शन को पहुंचे थे।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैं समझता हूं कि पीएम मोदी और सीएम योगी ने करोड़ों शिवभक्तों की इच्छा पूरी कर एक भव्य मंदिर का पुनर्निर्माण कराया है. इसके लिए दोनों का धन्यवाद. वहीं पीएम मोदी पर राहुल गांधी के दिये गए बयान पर उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री के प्रयास से यह भव्य कार्य हुआ है तो इससे लोगों को आनंद की अनूभित होती है।

मुख्यमंत्रियों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन:
बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने कहा कि बाबा के दर्शन कर हम धन्य हो गए. ऐसा लगता है एक वैभवशाली और गौरवशाली भारत की जो कल्पना थी वो साकार हो रही है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

उन्होंने कहा कभी स्वामी विवेकानंद ने कहा था ‘महानिशा का अंत निकट है, भारत माता फिर से आंखें खोल रही हैं, जो अंधे हैं वो देख नहीं सकते जो बहरे हैं वो सुन नहीं सकते लेकिन एक बार फिर भारत मां विश्व गुरु के पद पर अधिष्ठित होगी’ और पीएम मोदी आज उसे सत्य कर रहे हैं. देश का खोया हुआ वैभव फिर से पुनर्स्थापित किया गया है।
सभी मुख्यमंत्री सपरिवार बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने पहुंचे

पहली यात्रा
वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत काशी विश्वनाथ के दर्शन कर बहुत खुश दिखे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि भारतवासियों को काशी आने की आस रहेगी और इसको देखने की भी आस रहेगी. काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद मन प्रसन्न हुआ है. भारत विश्व गुरु बनेगा और पूरे गोवा के लोगों की तरफ से नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।

Previous Post

रायबरेली शिवगढ़ श्री बरखंडी महाविद्यालय के एन सी सी कैडेट्स द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च

Next Post

लखनऊ वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं संयोजक स्वच्छ भारत मिशन डॉ अजय कुमार सिंह द्वारा लगातार चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

shrinews24in

shrinews24in

Next Post

लखनऊ वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं संयोजक स्वच्छ भारत मिशन डॉ अजय कुमार सिंह द्वारा लगातार चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 116 Followers
  • 170k Subscribers
  • 23.6k Followers
  • 99 Subscribers

Weather

INDIA WEATHER

Astrology

Free Kundli Software

Powered by Astro-Vision

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. जिलाध्यक्ष द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत निकाला तिरंगे झंडे का साथ रूट मार्च

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत सिधौली पुलिस एवं पत्रकारों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा

August 12, 2022

भाजपा नगर मंत्री मनोज गुप्ता ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा वितरण किया

August 12, 2022

Cricket Score

Live Cricket Scores

Recent News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. जिलाध्यक्ष द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत निकाला तिरंगे झंडे का साथ रूट मार्च

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत सिधौली पुलिस एवं पत्रकारों ने निकाली पैदल तिरंगा यात्रा

August 12, 2022

भाजपा नगर मंत्री मनोज गुप्ता ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत झंडा वितरण किया

August 12, 2022

Share Market Update

Stock Market Today by TradingView

Shrinews24

हमारे समाचार पत्र एवं वेबसाइट पर हम अपने उपयोगकर्ताओं को नवीनतम राजनीतिक समाचार, सरकार की नीतियों और प्रदेश स्तर के समाचारों पर अपडेट रखते हैं। हमारे पाठक निष्पक्ष तथ्य आधारित रिपोर्टिंग के साथ सभी वर्तमान घटनाओं पर निष्पक्ष टिप्पणी का अनुभव करते हैं।

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • संपादकीय

Recent News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. जिलाध्यक्ष द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा रैली

August 12, 2022

अमृत महोत्सव के तहत निकाला तिरंगे झंडे का साथ रूट मार्च

August 12, 2022

© 2021 Shrinews 24 - Premium News Website Designied by Traffictail.

No Result
View All Result
  • Home
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल जगत
  • धर्म
  • प्रादेशिक
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय

© 2021 Shrinews 24 - Premium News Website Designied by Traffictail.

x

More Information